TVS Orbiter Electric Scooter लांच हुई मात्र 99,900 में

टीवीएस ऑर्बिटर काफी कम क़ीमत में एक प्रैक्टिकल परफॉरमेंस दे रही है तो आज हम जानेंगे इसकी लांच डिटेल के साथ क़ीमत और फाइनेंस के बारे में

बैटरी कैसी है ?

टीवीएस ऑर्बिटर में 3.1 kWh की बैटरी दी गई है, जो IP67 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ आती है। ये स्कूटर 0 से 80% तक चार्ज होने में लगभग 4 घंटे 10 मिनट का समय लेती है। TVS इसके बैटरी, चार्जर और गाड़ी पर 3 साल या 50,000 किलोमीटर की वारंटी भी दे रही है।

परफॉर्मेंस कैसी है ?

ये स्कूटर BLDC मोटर के साथ आती है जो 2.5 kW की पीक पावर देती है। इसमें दो ड्राइव कहो या राइडिंग मोड मिलते हैं इको और सिटी। 0 से 40 किमी/घंटा की स्पीड 6.8 सेकंड में पकड़ती हैं। साथ ही इसमें फॉरवर्ड और रिवर्स पार्किंग असिस्ट भी दिया गया है। टीवीएस ऑर्बिटर की IDC रेंज 158 किलोमीटर है, 7° के ढलान पर 150 किलोग्राम लोड के साथ आसानी से चल सकती है।

tvs orbiter
tvs orbiter

लंबाई: 1850 mm
चौड़ाई: 734 mm
ऊँचाई: 1294 mm
ग्राउंड क्लीयरेंस: 165 mm
सीट की ऊँचाई: 763 mm
सीट लंबाई: 845 mm
इसके अलावा, इसमें 34 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है जो सामान रखने के लिए काफी उपयोगी है

स्कूटर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। ब्रेकिंग सिस्टम में आगे और पीछे दोनों ओर ड्रम ब्रेक हैं, जो CBS (कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ,

  • फ्रंट टायर: 90/80 – 14”
  • रियर टायर: 90/90 – 12”

साथ ही इसमें एलॉय व्हील्स दिए गए है।

TVS Orbiter features
TVS Orbiter features

टीवीएस ऑर्बिटर में 5.5 इंच का कलर्ड LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो ओटीए अपडेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले पर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, इनकमिंग कॉल अलर्ट, डिस्टेंस टू एम्प्टी और ट्रिप रीसेट जैसी जानकारियाँ मिलती हैं।

मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी के सहारे आपको ये भी एक्स्ट्रा फीचर देखे को मिलेगी जैसे…

  • पब्लिक चार्जिंग खोजने और पेमेंट करने की सुविधा
  • जियोफेंसिंग और टाइम फेंस
  • क्रैश और फॉल अलर्ट
  • लाइव लोकेशन ट्रैकिंग
  • स्कूटर तक नेविगेशन
  • इमरजेंसी कॉन्टैक्ट और कॉल कस्टमर केयर
  • एंटी थेफ्ट अलर्ट

टीवीएस ऑर्बिटर क़ीमत

एक्स-शोरूम क़ीमत : ₹ 99,900
RTO : शामिल
बीमा : शामिल
ऑन-रोड क़ीमत (दिल्ली) : ₹ 1,07,436 ~ 1,12,477

बेस्ट डाउनपेमेंट प्लान : ₹ 35,000
लोन राशि: ₹ 72,436
ब्याज दर: 12% (यदि ब्याज दर इतनी रहे तब)
1.5 साल के लिए किश्त : ₹ 4,749 / हर महीने
2 साल के लिए किश्त: ₹ 3,743 / हर महीने
2.5 साल के लिए किश्त: ₹ 3,139 / हर महीने
3 साल के लिए किश्त: ₹ 2,736 / हर महीने

वैसे आप ₹15500 रूपए की स्टेट सब्सिडी ले सकते है लेकिन आपको इसके लिए अलग से अप्लाई करना होगा तो इसके लिए ऑफर के लिया आप अपने नजदीकी डीलरशिप पर संपर्क करें | भाई लोग ये ख़बर मैंने लिखी है तो कृपया इसे शेयर करिए और कमेंट में बताएं और क्या जानकारी चाहिए….

Leave a Comment

Scroll to Top