शोरूम से 2026 Honda SP125 Price & Discount Offer : क्यों ले रहे हो होंडा Shine SP 125 ?

अब माइलेज किंग बाइक पर भी सबकी नज़र आ गई है क्यों ये बाइक भी अब महंगी हो रही है कैश पर लेने वाले और फाइनेंस पर लेने वाले दोनों लोग क़ीमत के कैलकुलेशन को ज़रूर जाने | होंडा sp125 अभी तिन वैरिएंट में आती है STD, DLX और Anniversary Edition | जानेंगे सभी मॉडल की लेटेस्ट क़ीमत और फाइनेंस की जानकारी ऑफर के साथ |

तीनो में क्या फर्क है….

  • STD → Drum brake, थोड़ा सस्ता
  • DLX → Front disc brake, ज्यादा premium features जैसे की TFT मीटर कंसोल
  • Anniversary Edition → DLX वाली फीचर के साथ न्यू ग्राफ़िक्स और कलर
sp125 new price
sp125 new price

STD – Drum Brake
एक्स-शोरूम कीमत: ₹ 88,366
RTO रजिस्ट्रेशन+insurance : शामिल
ऑनरोड कीमत(उत्तर प्रदेश) : ₹ 1,08,366 ~ 1,10,500

DLX -Disc Brake
एक्स-शोरूम कीमत: ₹ 95,953
RTO रजिस्ट्रेशन+insurance : शामिल
ऑनरोड कीमत(उत्तर प्रदेश) : ₹ 1,15,953 ~ 1,17,500

Anniversary Edition
एक्स-शोरूम कीमत: ₹ 94,057
RTO रजिस्ट्रेशन+insurance : शामिल
ऑनरोड कीमत(उत्तर प्रदेश) : ₹ 1,14,200 ~ 1,16900

Insurance दो तरह की होती है पहली (1YEAR OD+ 4Y TP) और दूसरी (5YEAR फर्स्ट पार्टी) दोनों में से आप कोई भी ले सकते है जो आपकी बजट में आये वैसे मेरी राय ये है की आप (1YEAR OD+ 4Y TP) वाली ही लेना सही है अगर आप एक्सपीरियंस राइडर है तो |

अगर आपको एक्सेसरीज लगवानी है तो आप इसे शोरूम से ही ले सकते है | और अगर ऐसा लगता है की आप बाहर लोकल दुकान से सस्ते में लगवा सकते है तो आप इसे मना भी कर सकते है |

sp125 all variant
sp125 all variant

ऑफर और डिस्काउंट
अभी कोई ऑफर नहीं है अगर आप कैश पर लेते है तो वही फाइनेंस करवाने पर 999 की डिस्काउंट शोरूम वाले अपनी तरफ से दे रहे है | साथ ही पुरानी बाइक एक्सचेंज पैर एक्स्ट्रा 1500-2000 की भी बोनस है और 6.99% की रेट ऑफ़ इंटरेस्ट है लेकिन डाउनपेमेंट ज्यादा करनी होगी |

क्यों पसंद है लोगो को ये बाइक

  • शहर में आराम से 55–60 kmpl का माइलेज निकल सकता है, कुछ लोग 62 तक भी बताते हैं अगर इकॉनमी में चलाओगे तब
  • इंजन बहुत स्मूद लगता है बाइक में vibration कम है, इसलिए daily office/college ride में थकान कम होती है।
  • मेंटेनेंस कम खर्चीला Service और engine reliability की वजह से delivery वाले और रोज ज्यादा चलाने वाले लोग भी इसे पसंद करते हैं।
  • कई owners ने 60–90 हजार km+ बिना major engine work के चलाया है।
  • सीट height manageable है, posture सीधा है, पीछे बैठने वाले को भी ठीक comfort मिलता है।
  • Gear shifting कभी-कभी फस जाती या miss feel होती है।

फाइनेंस प्लान

DLX -Disc Brake
एक्स-शोरूम कीमत: ₹ 95,953
RTO रजिस्ट्रेशन+insurance : शामिल
ऑनरोड कीमत(उत्तर प्रदेश) : ₹ 1,15,953 ~ 1,17,500

कम डाउनपेमेंट ₹ 25,000 देकर EMI(लगभग) कितनी आएगी
लोन राशि: ₹ 90,953
ब्याज दर: 12.5% (यदि ब्याज दर इतनी रहे तब)
1.5 साल के लिए किश्त : ₹ 5,568 / हर महीने
2 साल के लिए किश्त: ₹ 4,303 / हर महीने
2.5 साल के लिए किश्त: ₹ 3,546 / हर महीने

स्टैण्डर्ड डाउनपेमेंट ₹ 50,000 देकर
लोन राशि: ₹ 65,953
ब्याज दर: 11%
1.5 साल के लिए किश्त : ₹ 3,991 / हर महीने
2 साल के लिए किश्त: ₹ 3,074 / हर महीने
2.5 साल के लिए किश्त: ₹ 2,525 / हर महीने

बाइक फाइनेंस के लिए आवश्यक कागजात
आधार कार्ड
पैन कार्ड
राशन कार्ड
बैंक स्टेटमेंट (हाल ही की)
बैंक स्टेटमेंट – पिछले 6 महीने
पासपोर्ट साइज फोटो 2 से 4
नकद/चेक/डीडी की रसीद
वैसे ये तो पूरी लिस्ट है वहां आधार कार्ड और एटीएम कार्ड होने पर भी फाइनेंस कर दी जाती है अगर आप लोकल में रहते है 15 km से 25 km के अंदर तो फाइनेंस करवाना आसान है | साथ ही अगर आप ज्यादा डाउनपेमेंट करते है तो कम डॉक्यूमेंट में भी बाइक घर ले जा सकते है |

कोई और बाइक का आप्शन
Honda SP125 mileage और reliability में TVS Raider से ज्यादा भरोसेमंद मानी जाती है, जबकि Raider थोड़ी ज्यादा sporty feel देती है। अगर रोज़ की tension-free bike चाहिए तो SP125 बेहतर choice है।

Splendor Plus Price

Leave a Comment

Scroll to Top