Hero Glamour X 125cc में बिलकुल न्यू कम्यूटर बाइक लांच हो गई है, जो पावरफुल इंजन, एडवांस फीचर्स और स्टाइलिश लुक में अब सबको पीछे छोड़ रही है। यह बाइक खासतौर पर उन राइडर्स के लिए बनाई गई है जो बेहतर माइलेज, स्मूद परफॉर्मेंस और आकर्षक डिज़ाइन चाहते हैं ख़ासकर यूथ में ये ज्यादा पोपुलर होने वाली है क्योंकि क्रूज कण्ट्रोल और राइड मोड काफी बेहतरीन फीचर है |
इंजन और परफॉर्मेंस
हीरो ग्लैमर X में 124.7cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक फ्यूल इंजेक्शन (FI) इंजन दिया गया है। यह इंजन 8.5 kW की पावर 8250 rpm पर और 10.5 Nm का टॉर्क 6500 rpm पर जनरेट करती है। यह बाइक किक और सेल्फ दोनों ऑप्शन्स से स्टार्ट किया जा सकता है। सामने मिलेंगे 80/100-18 के ट्यूबलेस टायर और पीछे मिलेंगे 100/80-18 TL के ट्यूबलेस टायर |
इसकी लंबाई 2045 mm, चौड़ाई 796 mm, और ऊँचाई 1126 mm है। सीट हाइट 790 mm और व्हीलबेस 1267 mm रखा गया है। बाइक में 170 mm का ग्राउंड क्लियरेंस दिया गया है जिससे खराब सड़कों पर भी राइड आसान रहती है। इसका फ्यूल टैंक 10 लीटर का है और वजन लगभग 127 किलोग्राम (डिस्क वेरिएंट) और 125.5 ड्रम ब्रेक की है।

- फ्रंट: 30 mm डायमीटर का टेलिस्कोपिक सस्पेंशन
- रियर: 5-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रॉलिक शॉक एब्जॉर्बर

हीरो ग्लैमर X पाँच आकर्षक रंगों में उपलब्ध है:
Black Pearl Red
Black Teal Blue
Candy Blazing Red
Matt Metallic Silver
Metallic Nexus Blue
क्यों खरीदें हीरो ग्लैमर X 125?

पावरफुल 125cc SPRINT-EBT इंजन
LED हेडलैम्प और LED विंकर्स (डिस्क वेरिएंट)
पैनिक ब्रेक अलर्ट,क्रूज़ कंट्रोल फीचर (केवल डिस्क मॉडल में)
शानदार कलर ऑप्शन्स
बेहतरीन माइलेज और कम्फर्ट
स्पोर्टी लुक
माइलेज : 65kmpl with E20 फ्यूल**(may vary)
अंडर सीट स्टोरेज
हीरो ग्लैमर X 125 क़ीमत (उत्तर प्रदेश)
ड्रम ब्रेक
एक्स-शोरूम कीमत: ₹ 90,000
ऑनरोड कीमत : ₹ 1,06,792 से शुरू
डिस्क ब्रेक
एक्स-शोरूम कीमत: ₹ 1,00,000
ऑनरोड कीमत : ₹ 1,17,980 से शुरू


Pingback: 2026 के पहले 18% GST Hero Bike पर जानिए Splendor Plus, HF Deluxe, Xtreme 125R कीमत