जैसे कि आप जान रहे हैं रोज नई फ्यूल एमिशन की बात आ रही है अभी आपको बाजार में E20 वाली बाइक देखने को मिल रही है । और अभी हाल ही में जो खबर आई है हीरो की स्प्लेंडर प्लस और एचएफ डीलक्स e85 फ्लेक्स फ्यूल के साथ लॉन्च हो गई है जिसके चलते यह बाइक e20 से लेकर e85 तक की फ्यूल को आसानी से सपोर्ट करती है ।
इन दोनों बाइकों की कीमत स्टैंडर्ड मॉडल(E20) से थोड़ी ज्यादा है लेकिन यह बाइक फ्यूचर प्रूफ होने वाली है । आपको अगर जल्दी नहीं है कोई भी बाइक लेने की तो मैं आपको पर्सनल सलाह दूंगा कि आप खरीदिये e85 वाली बाइक , क्योंकि एक बार जो चीज आ जाती है वह तो हटती नहीं है इसीलिए आप E20 को छोड़कर यह E85 वाली ही गाड़ी खरीदे ।

E20: 20% एथेनॉल + 80% पेट्रोल का मिश्रण, जिसे E20 सपोर्ट करने वाली बाइक या गाड़ियों में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी E20 वाली स्टीकर टैंक के आस पास देखने को मिलेगी |
E30: 30% एथेनॉल + 70% पेट्रोल का मिश्रण, E30 सपोर्ट करने वाली बाइक या गाड़ियों में इस्तेमाल किया जा सकता है।
E85: 85% एथेनॉल + 15% पेट्रोल का मिश्रण, जिसे केवल फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियों में उपयोग किया जायेगा |
E100: लगभग शुद्ध एथेनॉल (करीब 93–100%), E100 सपोर्ट करने वाली बाइक या गाड़ियों में इस्तेमाल किया जा सकता है।
फ्लेक्स-फ्यूल (Flex Fuel): ऐसा वाहन जो पेट्रोल और अलग-अलग एथेनॉल मिश्रण (जैसे E20, E85 आदि) पर चल सकता है और उसके इंजन में लगे ECU और PCB पहचान कर उसके हिसाब से फ्यूल इंजेक्ट खुद से से कर पाएंगे उसे फ्लेक्स फ्यूल वाली कहा जायेगा |
एक सलाह और मैं आपको देना चाहूंगा , अगर आपका बजट आपको सपोर्ट करता है तो आप इलेक्ट्रिक बाइक की तरफ जा सकते हैं , वही एक लाख से लेकर डेढ़ लाख के बीच में आपको बहुत तरह की इलेक्ट्रिक स्कूटर और इलेक्ट्रिक बाइक की भी ऑप्शन देखने को मिल जाती है । जिससे आपके मन में कोई भी सवाल नहीं रहेगी कि कौन सी फ्यूल डलवाए कौन सी नहीं डलवाए , बस चार्ज करिए आगे बढ़ते रहिए ।
निष्कर्ष की बात करें,
आप अगर दिल्ली में रहते हैं या फिर उसके आसपास के राज्यों में तो आपको e20 e85 और फ्लेक्स फ्यूल के झमेले से निकलकर , इलेक्ट्रिक गाड़ी के तरफ से आपको शिफ्ट करनी चाहिए ताकि भविष्य में गाड़ी को लेकर कोई भी मन में सवाल ना रहे , और आप अपनी लाइफ को इंजॉय कर पाए , यह नहीं की रोज नई खबर आ रही है रोज परेशान रहे । भाइयों यह मेरी राय है वैसे जो आपको सही लगे आप वही करियेगा , लेकिन इतना बताना तो मेरा बनता ही है कि अगर बजट allow करें तो इलेक्ट्रिक बाइक की तरफ जाइए और टेंशन फ्री रहिये |

