हीरो पैशन प्लस अब डिस्क ब्रेक के साथ लांच हो गई है मात्र ₹ 84,073 की एक्स-शोरूम क़ीमत पर , आपको को बता दे की ये अधूरी क़ीमत की जानकारी है क्योंकि मेरे भाई बाइक लेने के लिए हमें एक्सशोरूम क़ीमत के साथ RTO रजिस्ट्रेशन और insurance की भी पेमेंट करनी पड़ती है यानि की जो बाइक की ऑनरोड क़ीमत होती वो है बाइक की असली प्राइस यानि क़ीमत , वो पता करना जरुरी होता है बाइक लेने से पहले……तो आज हम जानेंगे हीरो पैशन प्लस डिस्क ब्रेक वैरिएंट की ऑनरोड क़ीमत के साथ डाउनपेमेंट और emi के बारे में साथ ही कैश प्राइस(फुल प्राइस) सब डिस्कस करेंगे….
हीरो पैशन प्लस डिस्क ब्रेक में नया क्या है ?
सबसे बड़ी अपडेट 100cc बाइक में डिस्क ब्रेक आई है जिसमे आपको LED PROJECTOR HEADLIGHT कंपनी ऑफर करती है | साथ ही नई मिली है फुल डिजिटल मीटर जिसमे आप देखे पाएंगे….
कॉल अलर्ट
sms अलर्ट
रियल टाइम माइलेज की जानकारी
सर्विस की रिमाइंडर
4 नए कलर भी आये है
उसके साथ साथ जो फीचर पहले भी मिलती थी ड्रम ब्रेक में वो है low फ्यूल की वार्निंग, साइड स्टैंड इंजन कटऑफ जैसे तगड़े फीचर इस प्राइस पर |
हीरो पैशन प्लस डिस्क ब्रेक किसको लेनी चाहिए ?
अगर आपको डिस्क ब्रेक कूल लगती है या फिर आप न्यू जनरेशन के है जो बार-बार पैनिक ब्रेक लगाते है और थोड़ा सा फ्लेक्स भी करना है दोस्तों के बिच में…क्योंकि की दोस्त कहेंगे अबे यार..100cc में डिस्क ब्रेक कौन लेता है तो तुम कहना BRO हम लेते है….क्योंकि लीजेंड हर प्राइस पर यूनिक चीज़ उठाते है तुम नहीं समझोगे दोस्त |
Passion Plus Disc Brake क़ीमत
एक्स-शोरूम : ₹ 84,073
रजिस्ट्रेशन+RTO : ₹ 9,907
बीमा(insurance) : ₹ 8,852
ऑनरोड क़ीमत(उत्तर प्रदेश) : ₹ 1,02,832 ~ 1,06,500
(दुसरे लोकेशन में 3 से 4000 तक अप-डाउन हो सकता है)
कम डाउनपेमेंट ₹ 20,000 देकर EMI(लगभग) कितनी आएगी
लोन राशि : ₹ 82,832
ब्याज दर: 12~14%
1.5 साल के लिए किश्त : ₹ 5,051 / हर महीने
2 साल के लिए किश्त: ₹ 3,899 / हर महीने
2.5 साल के लिए किश्त: ₹ 3,210 / हर महीने
डाउनपेमेंट ₹ 36,000 देकर EMI(लगभग) कितनी आएगी
लोन राशि : ₹ 66,832
if Interest : 12% (यदि ब्याज दर इतनी रहे तब)
1.5 साल के लिए किश्त : ₹ 4,076 / हर महीने
2 साल के लिए किश्त: ₹ 3,146 / हर महीने
2.5 साल के लिए किश्त: ₹ 2,590 / हर महीने