हीरो की तरफ से आने वाली 125cc में सबसे बेहतरीन बाइक जिसे हम जानते हैं सुपर स्प्लेंडर के नाम से इसमें हमें नया बदलाव देखने को मिला है अब आपको यह गाड़ी पसंद आने वाली है , क्योंकि बड़ी बदलाव के साथ कंपनी ने इसमें शानदार बदलाव किए हैं |
Hero Super Splendor क्या नया मिला है ..
1.एनालॉग + डिजिटल मीटर : पहले हमें केवल इस गाड़ी में एनालॉग मीटर देखने को मिलता था लेकिन यह अपडेट आने के बाद जैसे कि आप देख रहे हैं इस पर हमें Analog के साथ डिजिटल मीटर देखने को मिलेगा जिसमें आप देख पाएंगे फ्यूल की जानकारी, ट्रिप की जानकारी और माइलेज की भी जानकारी साथ ही आप उसमें टाइम भी देख पाएंगे |
2.USB Mobile चार्जर : इसमें अब आपको इसमें कंपनी फिटेड Charging Socket यानी कि इंटीग्रेटेड मोबाइल चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिलेगा जिसमें आप अपने किसी भी स्मार्टफोन को यूएसबी चार्जिंग केबल की मदद से चार्ज कर पाएंगे |
3. साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ : यह फीचर आनी बहुत ही जरूरी थी क्योंकि यह सेफ्टी के लिए बहुत ही जरूरी है , अगर आपकी गाड़ी की स्टैंड लगी है तो गाड़ी स्टार्ट नहीं होनी चाहिए | जिसे हम जानते हैं साइड स्टैंड कट-ऑफ फीचर के नाम से तो अब यह आपको सुपर स्प्लेंडर में देखने को मिलेगी |
4. पांच नए रंगों में इस गाड़ी को लाया गया है जो इसकी लुक को और बढ़ाती है |
अभी आपको 2022 के लिए यही शानदार बदलाव देखने को मिली है हीरो की सुपर स्प्लेंडर में और हम बात करेंगे मैकेनिकल चेंजेज यानी की गाड़ी के इंजन के बारे में उस में हमें कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है पहले की तरह ही आपको देखने को मिलेगा…
- इंजन : 124.7 cc का Air cooled 4 S single cyli OHC
- बोर और स्ट्रोक : 52.4 x 57.8 mm
- पॉवर : 8kW की पॉवर 7500 rpm पर
- टर्क : 10.6 Nm की 6000 rpm पर
- Mileage : 68 kmpl**
- कैसे स्टार्ट होगी : सेल्फ स्टार्ट / किक स्टार्ट
- ट्रांसमिशन : Manual 4 Speed
- फ्यूल सिस्टम : XSENS-Fi Technology
- Front Tyre : 80/100-18 (Tubeless)
- Rear Tyre : 90/90-18 (Tubeless)
- लम्बाई : 2042 mm
- चौड़ाई : 740mm
- ऊंचाई : 1102 mm
- सीट की ऊंचाई : 799 mm
- व्हील्बेस : 1273 mm
- ग्राउंड क्लेअरेंस : 180 mm
- Kerb Weight : 123 kg (Disc) | 122 kg (Drum)
Hero Super Splendor Price January 2022
ये सभी क़ीमत दिल्ली की ऑनरोड क़ीमत बताई जा रही है अगर दिल्ली के अलावा कहिनौर रहते है तो इसमें आपको 1000 से 1500 रूपए का ही अंतर देखने को मिलेगा |
- Drum ब्रेक की क़ीमत : ₹ 86,388 ~ 88,017
- Disc ब्रेक की क़ीमत : ₹ 90,455 ~ 94,877